इ श्रम कार्ड कैसे बनाए? | e Shram Card Kaise Banaye 2023 | ई श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं ऑनलाइन 2023 e shram card kaise banaye : सरकार ने असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिकों के लिए श्रमिक कार्ड योजना शुरू किया है। इसके लिए पात्र सभी श्रमिकों को श्रम कार्ड बनाकर दिया जा रहा है। लेकिन अधिकांश लोगों ने अभी तक इस कार्ड को नहीं बनाया है। इसलिए यहाँ हम बताने जा रहे है कि अपने मोबाइल या कंप्यूटर के द्वारा श्रमिक कार्ड कैसे बनाये?

ऐसा सुनने में आया है कि ई श्रमिक कार्ड बनाने के लिए कही – कही लोगों से पैसा लिया जा रहा है। जबकि श्रम कार्ड बनाने के लिए कोई पैसा नहीं लगता है। आप बिलकुल फ्री में ये कार्ड प्राप्त कर सकते हो। लेकिन अधिकांश लोगों को इसकी जानकरी नहीं होने के कारण पैसा देकर श्रमिक कार्ड बनवा रहे है। इसलिए यहाँ हम बता रहे है कि बिलकुल फ्री में घर बैठे ऑनलाइन अपना ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाते है? तो चलिए शुरू करते है।

Table of Contents

ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं? ई-श्रम पोर्टल क्या है?

साथियों, केंद्रीय रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने 26 अगस्त, 2021 को ई-श्रम पोर्टल को लांच किया है। जैसा कि जाहिर है यह केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की पहल है। इस पोर्टल पर देश के लगभग 47.6 करोड़ असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का डाटा बेस (data base) उपलब्ध रहेगा। जैसा कि कहा जा रहा है, केंद्र सरकार आवश्यकता पड़ने पर इस डाटा बेस का अपनी सहूलियत से इस्तेमाल कर सकती है।

इ श्रम कार्ड कैसे बनाए? | e Shram Card Kaise Banaye 2023 | ई श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

ई-श्रम पोर्टल रजिस्ट्रेशन योजना के अंतर्गत कंस्ट्रक्शन यानी निर्माण क्षेत्र से जुड़े कामगारों, मजदूरों एवं रेहडी पटरी वालों के साथ ही घरेलू कामगारों, मजदूरों को एक साथ जोड़ा जाएगा। उनकी बेहतरी एवं विकास के लिए कार्य किया जाएगा। असंगठित कामगारों को इस पर रजिस्ट्रेशन कराने की सुविधा दी गई है, ताकि वह इसके जरिए रोजगार हासिल कर सकें। इसके साथ ही सरकार के पास इन कामगारों का डाटा होगा, जिसके जरिए उन तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सकेगा।

e-Shram Card Portal 2023 Details

विभाग का नाम श्रम एवं रोजगार मंत्रालय
योजना का नाम ई-श्रम पोर्टल रजिस्ट्रेशन
पोर्टल का नाम ई-श्रम पोर्टल
लाभार्थी भारत के श्रमिक नागरिक
वर्ष 2021
लेवल राष्ट्रीय स्तर
श्रेणी Sarkari Yojana
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
ऑफिशियल वेबसाइट eshram.gov.in

ई-श्रम पोर्टल रजिस्ट्रेशन कौन रजिस्ट्रेशन कर सकता है?

ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन केवलअसंगठित मजदूर वर्ग के नागरिक कर सकते हैं। नीचे बताए गए क्षेत्रों में कार्य करने वाले श्रमिक ई-श्रम पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। या फिर ऑनलाइन घर बैठे कर सकते हैं। और सरकार द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं –

  1. ️छोटे और सीमांत किसान
  2. कृषि मजदूर
  3. बटाईदार
  4. मछुआरा
  5. पशुपालन में लगे लोग
  6. ️बीड़ी रोलिंग कार्यकर्त्ता
  7. लेवलिंग और पैकिंग वर्कर
  8. भवन और निर्माण श्रमिक
  9. ️चमड़े के मजदूर
  10. बुनकर
  11. बढ़ई
  12. ️नमक कार्यकर्ता
  13. ️ईट भट्ठों और पत्थर की खदानों में काम करने वाले मजदूर
  14. आरी मिल मजदूर आदि

ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्टर्ड कामगारों को यह लाभ होंगे –

मित्रों, ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के श्रमिकों को अनेक लाभ होंगे, जिनका ब्योरा इस प्रकार से है-

  • इस platform के जरिए असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को दो लाख रुपए तक के लाभ मिल सकेंगे।
  • असंगठित क्षेत्र के सभी रजिस्टर्ड कामगारों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) के माध्यम से दुर्घटना बीमा कवरेज दिया जाएगा। यह कवरेज एक साल के लिए होगा।
  • दुर्घटना में मृत्यु यानी एक्सीडेंटल डेथ (accidental death) एवं स्थाई विकलांगता (permanent disability) की स्थिति में दो लाख रुपए की राशि प्रदान की जाएगी।
  • आंशिक विकलांगता की स्थिति में कर्मचारी को बतौर सहायता एक लाख रुपए की राशि जारी की जाएगी।
  • पोर्टल के जरिए कामगार केंद्र एवं राज्य सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ भी ले सकते हैं।

ई-श्रम पोर्टल रजिस्ट्रेशन के बाद कामगारों को श्रम कार्ड मिलेगा –

दोस्तों, आपको बता दें कि ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन (registration) के बाद संबंधित कामगारों, मजदूरों को 12 डिजिट (digit) वाला एक यूनिक (unique) एवं स्पेशल श्रम कार्ड मिलेगा। इसे UAN यानी universal account number कार्ड अथवा NDUW कार्ड भी पुकारा जाता है। यहां NDUW की फुल फॉर्म national data of uncategorised workers है।

जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, यह universal यानी सार्वभौमिक कार्ड है, लिहाजा, यह कार्ड संपूर्ण भारत में मान्य होगा।
इस कार्ड के आधार पर सभी कामगारों को उनके कार्य एवं कौशल (skills) के आधार पर वर्गीकृत (categorised) किया जाएगा, ताकि उन्हें सरकार आसानी से उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार प्रदान कर सके।

20+ लड़की से बात करने वाला ऐप्स – Ladki Se Baat Karne Wala Apps

ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक शर्तें एवं दस्तावेज –

दोस्तों, ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदक के पास कुछ दस्तावेज होने आवश्यक हैं एवं उसे कुछ शर्तों का पालन करना होगा, जो कि इस प्रकार से हैं-

  • आवेदक भारत का नागरिक हो।
  • आवेदक की आयु 16 साल से लेकर 59 वर्ष के बीच हो। यानी वह 60 वर्ष से कम आयु का हो।
  • लाभार्थी का आधार कार्ड।
  • आवेदक का आधार कार्ड से लिंक एक्टिव मोबाइल नंबर।
  • आवेदक के बैंक एकाउंट का ब्योरा। जैसे खाता संख्या, आईएफएससी कोड, शाखा आदि।
  • लाभार्थी की सपोर्ट साइज फोटो।
  • आवेदक ईपीएफओ अथवा ईएसआई का सदस्य न हो‌।
  • वह संगठित क्षेत्र में कार्यरत न हो।

दोस्तों, आपको साफ कर दें कि यदि संबंधित मजदूर अथवा कामगार इनमें से किसी शर्त को पूरा नहीं करता या उसके पास संबंधित दस्तावेज मौजूद नहीं तो उसका रजिस्ट्रेशन संभव नहीं हो सकेगा।

e-Shram Card कौन नहीं बनवा सकता है? ई-श्रम कार्ड के लिए कौन आवेदन नहीं कर सकता है?

इ-श्रम कार्ड के लिए नीचे बताए जा रहे लोग आवेदन नहीं कर सकते हैं-

  • इ-श्रम कार्ड के लिए संगठित क्षेत्र में काम कर रहे नागरिक आवेदन नहीं कर सकते हैं
  • इसके साथ ही निजी अथवा सार्वजनिक क्षेत्र में नियमित वेतन एवं ईपीएफओ आदि की सुविधाएं प्राप्त करने वाले नागरिक आवेदन नहीं कर सकते हैं

ई-श्रम कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज –

ई -श्रम कार्ड बनवाने के लिए आपके पास कुछ आवश्यक दस्तावेज होना जरूरी है जिनका विवरण नीचे दिया गया है –

अनिवार्य दस्तावेज – ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए कुछ अनिवार्य दस्तावेज हैं। जिनका उपयोग करके आप कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह अनिवार्य दस्तावेज है – आधार कार्ड नंबर, आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नम्बर, बैंक अकाउंट नंबर और यदि आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो फिंगरप्रिंट एवं आंख की पुतली का स्कैन किया जाएगा।

ऑप्शनल दस्तावेज – कुछ ऑप्शनल दस्तावेज हैं जिनमें शिक्षा का प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बिजनेस सर्टिफिकेट, कौशल प्रमाण पत्र आदि शामिल है।

श्रम कार्ड बनाने का तरीका – How to make labor card 

श्रम कार्ड बनाने के लिए आपके पास दो तरीके उपलब्ध हैं। इनमें से आपको जो सुविधाजनक लगे उसका उपयोग कर सकते हैं –

ई-श्रम पोर्टल रजिस्ट्रेशन 2021 | ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं?

  1. सेल्फ रजिस्ट्रेशन करना – आधार कार्ड के जरिए
  2. जन सुविधा केंद्र पर जाकर आवेदन करना

1. ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें? e-Shram Portal Self Registration Process –

साथियों, अब हम आपको बताएंगे कि आप ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे सकते हैं। दोस्तों, यह एक बेहद आसान सी प्रक्रिया है। आपको इसके लिए निम्न steps follow करने होंगे-

Total Time: 20 minutes

ई-श्रम पोर्टल पर जाएँ –

आवेदक को सबसे पहले ई-श्रम पोर्टल की अधिकृत वेबसाइट https://eshram.gov.in/home पर जाना होगा। आप यहाँ क्लीक करके डायरेक्ट भी जा सकतें हैं।

ई-श्रम पर रजिस्टर करे आप्शन पर क्लीक करें –

आगे आवेदक के सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। यहां आवेदक को ई-श्रम पर रजिस्टर करे (register on e-shram) के option पर click करना होगा।

ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें? e-Shram Portal Self Registration Process

आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर भरें –

यहां उसे अपनी आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर के साथ ही कैप्चा (captcha) कोड भरना होगा। इसके पश्चात उसे बताना होगा कि वह ईपीएफओ अथवा ईएसआई में रजिस्टर्ड है या नहीं।

ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें? e-Shram Portal Self Registration Process

वेरीफाई OTP –

इसके पश्चात आवेदक के अधिकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी (OTP) आएगा, जिसे उसे वेरिफाई (verify) करना होगा। इतना करने के बाद आवेदक के सामने एक नया पेज जाएगा। आवेदक को यहां पूछी गई सारी जानकारी सही सही भरनी होगी।

Emoji Kya Hai? इमोजी को हिंदी में क्या कहते हैं?

ई-शर्म रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें –

वन टाइम पासवर्ड वेरीफाई करने के पश्चात आपके सामने आश्रम रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन होकर आ जाएगा। यह फार्म सात भागों में विभाजित है जिसे आप को बारी-बारी से भरना है।

सबसे पहले आपको अपने पर्सनल इंफॉर्मेशन भरनी होगी। उसके पश्चात एड्रेस, एजुकेशन क्वालिफिकेशन, व्यवसाय, बैंक डिटेल्स, सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म और अंत में आपको अपना श्रम कार्ड डाउनलोड करना होगा।

डॉक्यूमेंट अपलोड करें –

साथ ही आपको कुछ आवश्यक दस्तावेज जैसे – शिक्षा से जुड़े दस्तावेज एवं आय प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा।

ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें? e-Shram Portal Self Registration Process

श्रम कार्ड डाउनलोड –

सारी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात आपको श्रम कार्ड डाउनलोड करने का ऑप्शन दिखाई देगा। आप अपना श्रम कार्ड डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।

ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें? e-Shram Portal Self Registration Process

2. कॉमन सर्विस सेंटर से श्रमिक कार्ड बनवाने की प्रक्रिया / CSC e-Shram card Apply Process

यदि आप जन सेवा केंद्र पर जाकर ईसराम कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आप नीचे बता जा रहे आसान से स्टेप्स को फॉलो करके जन सेवा केंद्र पर जाकर इस रंग कार्ड बनवा सकते हैं –

  • सबसे पहले आपको नजदीक की जन सेवा केंद्र पर जाना होगा। और जन सेवा केंद्र एजेंट से इस श्रम कार्ड बनाने के लिए कहना होगा।
  • जन सेवा केंद्र संचालक को आप आवश्यक दस्तावेज जैसे- आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, व्यवसाय प्रमाण पत्र और आपकी शिक्षा का प्रमाण पत्र देना होगा।
  • जन सेवा केंद्र एजेंट द्वारा आपके श्रम कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन कर दिया जाएगा। और आपको एक रजिस्ट्रेशन स्लिप भी प्रिंट करके दे दी जाएगी।
  • आवेदन करने के पश्चात आपके आवेदन की जांच श्रम मंत्रालय के द्वारा की जाएगी। जिसके पश्चात आपका श्रम कार्ड जारी कर दिया जाएगा।
  • श्रम कार्ड जारी होने के पश्चात आपको जन सेवा केंद्र पर जाना होगा। और अपना श्रम कार्ड प्रिंट आउट निकलवाना होगा।
  • आप अपना श्रम कार्ड ब्लैक एंड वाइट, कलर एवं पीवीसी कार्ड पर प्रिंट आउट निकलवा सकते हैं। जिसके लिए श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन फीस ₹30 से अतिरिक्त भुगतान करना होगा।

App Kaise Banaye? मोबाइल से एंड्राइड ऐप कैसे बनाये?

ई-श्रम कार्ड करेक्शन आनलाइन कैसे करें? [How to Update e-shram card Online?]

कोई भी डॉक्यूमेंट बनाते समय अक्सर कुछ गलतियां जरूर हो जाती हैं। या फिर बाद में कोई डिटेल चेंज हो जाती है तो ऐसी चीजों को अपडेट करना जरूरी होता है । ताकि आपको भविष्य में किसी प्रकार की कोई परेशानी का सामना ना करना पड़े । यदि आपके ही श्रम कार्ड में कोई गलती हो गई है या कोई डिटेल चेंज हो गई है । जिसे आप अपडेट करना चाहते हैं तो आप नीचे बताए जा रहे आसान सी प्रक्रिया को फॉलो करके अपने डिटेल्स को अपडेट कर सकते हैं । इसके लिए आपको निम्न steps फाॅलो करने होंगे-

1. ई श्रम पोर्टल पर जाएं –

आपको सबसे पहले केंद्र सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के ई-श्रम पोर्टल https://register.eshram.gov.in/#/user/aadhaar पर जाना होगा। आप चाहे तो यहां क्लिक करके डायरेक्ट भी जा सकते हैं ।

2. अपडेट ऑप्शन पर क्लिक करें –

ई-श्रम कार्ड करेक्शन कैसे करें? | e-Shram Card Online Correction 2023 | Update E Shram Card Online

यहां होम पेज पर आपके सामने already registered/update का option आएगा। आपको इस आप्शन पर क्लिक करना होगा।

3. रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर भरे –

e Shram Card Online Correction 1

इसके पश्चात आपको अपना मोबाइल नंबर (mobile number) डालकर सेंड ओटीपी (send OTP) के आप्शन पर क्लिक करना होगा।

4. ओटीपी वेरीफाई करें –

ई-श्रम कार्ड करेक्शन कैसे करें? | e-Shram Card Online Correction 2023 | Update E Shram Card Online

आपके मोबाइल फोन एक ओटीपी आएगा। इससे आपका मोबाइल नंबर वेरिफाई (verify) हो जाएगा।

5. आधार कार्ड नंबर भरे –

ई-श्रम कार्ड करेक्शन कैसे करें? | e-Shram Card Online Correction 2023 | Update E Shram Card Online

इसके पश्चात आपको पुनः आधार कार्ड संख्या (aadhar card number) डालकर सबमिट (submit) के आप्शन पर क्लिक करना होगा।

6. आधार ओटीपी वाईफाई करें –

अब फिर आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। आपको इसे भी वेरिफाई यानी सत्यापित करना होगा।
दोनों ओटीपी वेरिफाई करते ही आप ई-श्रम पोर्टल पर लाॅगिन (login) हो जाएंगे एवं आपके सामने डैशबोर्ड (dashboard) खुल जाएगा।

7. अपडेट प्रोफाइल पर क्लिक करें-

ई-श्रम कार्ड करेक्शन कैसे करें? | e-Shram Card Online Correction 2023 | Update E Shram Card Online

यहां आपके सामने दो विकल्प आएंगे-update profile एवं download UAN card। आपको यहां update profile के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

8. जानकारी अपडेट करें –

ई-श्रम कार्ड करेक्शन कैसे करें? | e-Shram Card Online Correction 2023 | Update E Shram Card Online

अब आपके सामने आपका रजिस्ट्रेशन फार्म (registration form) एवं उसमें जो जानकारी आपने भरी थी, खुल जाएगी। अब आपको जिस भी जानकारी में करेक्शन (correction) करना है, उसके सामने दिख रहे एडिट (edit) के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

9. अपडेट ऑप्शन पर क्लिक करें –

संबंधित जानकारी को सही करने के पश्चात आपको अपडेट (update) के आप्शन पर क्लिक करना होगा। इस प्रकार आपके ई-श्रम कार्ड में आनलाइन करेक्शन (online correction) हो जाएगा।

10. अपडेटेड श्रम कार्ड डाउनलोड करें –

जानकारी अपडेट करने के पश्चात आपको अपडेट किया हुआ यह श्रम कार्ड प्राप्त होगा। आप चाहें तो इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं ।

सीएससी केंद्र का पता लगाने की प्रक्रिया [Process to Locate CSC Center] –

यदि आपको अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र के बारे में जानकारी नहीं है। या आपको नहीं पता है कि आप के नजदीक में कौन सा जन सेवा केंद्र है। तो आप नीचे बताए जा रहे तरीके से अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं –

  • जन सेवा केंद्र की जानकारी प्राप्त करने के लिए सबसे पहले आपको ही श्रम पोर्टल https://eshram.gov.in/ पर जाना होगा। आप यहां पर क्लिक करके डायरेक्ट भी जा सकते हैं।

सीएससी केंद्र का पता लगाने की प्रक्रिया [Process to Locate CSC Center]

  • वेबसाइट पर पहुंचने के पश्चात आपको होम पेज पर सीएससी लोकेटर का ऑप्शन मिलेगा। आपको यहां क्लिक करना है।
  • जैसे ही आप सीएससी लोकेटर ऑप्शन पर क्लिक करेंगे। आपके सामने नीचे दिखाई गई इमेज की तरह पेज ओपन होकर आ जाएगा।
  • यहां पर आपको सबसे पहले अपना स्टेट उसके पश्चात अपना डिस्टिक को सेलेक्ट करना होगा।

सीएससी केंद्र का पता लगाने की प्रक्रिया [Process to Locate CSC Center]

  • जिसके पश्चात आपके सामने आपके नजदीकी सभी जन सेवा केंद्र की जानकारी ओपन होकर आ जाएगी। आप किसी भी जनसेवा केंद्र पर जाकर श्रम कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।

राज्यवार ई-श्रम योजना पोर्टल 2023 पंजीकरण लिंक –

नीचे दी गई राज्यवार लिंक पर क्लिक करके आप अपने राज्य के श्रम मंत्रालय की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं। और अपने श्रम कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं –

राज्यों का नाम पंजीकरण लिंक
अरुणाचल प्रदेश यहाँ क्लिक करें
असम यहाँ क्लिक करें
आंध्र प्रदेश यहाँ क्लिक करें
बिहार यहाँ क्लिक करें
चंडीगढ़ यहाँ क्लिक करें
छत्तीसगढ़ यहाँ क्लिक करें
दिल्ली यहाँ क्लिक करें
गोवा यहाँ क्लिक करें
गुजरात यहाँ क्लिक करें
हरियाणा यहाँ क्लिक करें
हिमाचल प्रदेश यहाँ क्लिक करें
झारखंड यहाँ क्लिक करें
जम्मू और कश्मीर यहाँ क्लिक करें
कर्नाटक यहाँ क्लिक करें
केरल यहाँ क्लिक करें
मध्य प्रदेश यहाँ क्लिक करें
महाराष्ट्र यहाँ क्लिक करें
मणिपुर यहाँ क्लिक करें
मिजोरम यहाँ क्लिक करें
नगालैंड यहाँ क्लिक करें
उड़ीसा यहाँ क्लिक करें
पंजाब यहाँ क्लिक करें
राजस्थान यहाँ क्लिक करें
सिक्किम यहाँ क्लिक करें
तेलंगाना यहाँ क्लिक करें
तमिलनाडु यहाँ क्लिक करें
उत्तराखंड यहाँ क्लिक करें
उत्तर प्रदेश यहाँ क्लिक करें
पश्चिम बंगाल यहाँ क्लिक करें

श्रम कार्ड ग्रीवेंस दर्ज करने की प्रक्रिया [Procedure to file labor card grant] –

यदि आपको श्रम कार्ड बनाने में कोई दिक्कत आ रही है या फिर आप किसी तरह की कोई समस्या का सामना कर रहे हैं या आप किसी तरह की कोई शिकायत दर्ज कराना चाहते हैं। तो आप विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए ग्रीवेंस ऑप्शन का उपयोग करके अपनी शिकायत ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज करा सकते हैं। जिसके पश्चात आपके द्वारा की गई शिकायत पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी। आप नीचे बता जा रहे तरीके से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं –

  • सबसे पहले आपको ई श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://gms.eshram.gov.in/gmsportal/#/portal/Home पर जाना होगा। आप यहाँ क्लीक करके डायरेक्ट भी जा सकतें हैं।

श्रम कार्ड ग्रीवेंस दर्ज करने की प्रक्रिया [Procedure to file labor card grant]

  • ऑफिसियल पोर्टल ओपन करने के पश्चात् आपके सामने होम पेज खुलेगा। यहाँ आपको Contact Us ऑप्शन के ड्रापडाउन मेनू में से आपको ग्रीवेंस ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • जैसे ही आप ग्रीवेंस ऑप्शन पर क्लिक करेगें आपके सामने एक शिकायत फॉर्म खुल जाएगा। यहाँ आपको फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियां सही सही भरनी होगी।
  • सभी जानकारियां सही सही भरने के पश्चात् आपको नीचे दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

ई-श्रम पोर्टल पर अपनी शिकायत की स्थिति कैसे चेक करें?

यदि आपने इस रम पोर्टल पर ग्रीवेंस ऑप्शन का उपयोग करके अपनी शिकायत दर्ज कराई है तो आप नीचे बताए जा रहे हैं आसान से स्टेप्स को फॉलो करके अपनी शिकायत की स्थिति को चेक कर सकते हैं –

  • अपनी शिकायत की स्थित चेक करने के लिए सबसे पहले आपको श्रम पोर्टल की https://gms.eshram.gov.in/gmsportal/#/portal/Home पर जाना होगा। आप यहाँ क्लीक करके डायरेक्ट भी जा सकते हैं |

ई-श्रम पोर्टल पर अपनी शिकायत की स्थिति कैसे चेक करें?

ऑफिशियल वेबसाइट पर पहुंचने के पश्चात आपको यहां उपलब्ध व्यू ग्रीवेंस ऑप्शन पर क्लिक करें।
जैसे ही आप भी विरेंस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक पेज ओपन होगा। यहां पर आपको अपना मोबाइल नंबर अपनी शिकायत नंबर दर्ज करना होगा। और रिक्वेस्ट ओटीपी बटन पर क्लिक करना होगा।
रिक्वेस्ट ओटीपी बटन पर क्लिक करने के पश्चात आपको अपना अपने मोबाइल में आए हुए ओटीपी को यहां पर वेरीफाई करना होगा। जिसके पश्चात आपके शिकायत की स्थिति आपको स्क्रीन पर दिखाई देगी।

स्वयं, सीएससी अथवा स्टेट सेंटर से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं |

साथियों, आपको बता दें कि आप स्वयं यानी self registration कर सकते हैं। इसके अलावा कामन सर्विस सेंटर (CSC) अथवा स्टेट सेंटर से भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। जैसा कि नाम से स्पष्ट है, self registration में आपको खुद सारी जानकारी भरकर उसे submit करना होगा। इसी तरह सीएससी से रजिस्ट्रेशन के लिए अपने सभी दस्तावेज संचालक को देने होंगे, जो आपका रजिस्ट्रेशन कर देगा। इसके साथ ही आपको ई-श्रम कार्ड प्रोवाइड करा देगा। इस कार्ड की सहायता से वे अनेकों लाभ उठा सकेंगे।

इस पोर्टल पर अभी तक कितने रजिस्ट्रेशन हुए

मित्रों, आपको बता दें कि ई-श्रम पोर्टल पर अब तक कुल 26431374 रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इनमें से जिन्होंने रजिस्ट्रेशन कराए हैं, उनमें आधार लिंक्ड बैंक एकाउंट 51.72 प्रतिशत हैं। जिनके खाते अभी आधार से लिंक नहीं हुए हैं, ऐसे असंगठित कामगारों की संख्या 48.28 प्रतिशत हैं। आपको बता दें कि ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने वाले सबसे अधिक
46.4 फीसदी कामगार 25-40 उम्र वाले हैं। 22.53 प्रतिशत कामगार 40-50 की वय वाले हैं, जबकि 17.55 प्रतिशत कामगार 16-25 आयु वर्ग वाले हैं। ‌

कृषि सेक्टर से सर्वाधिक रजिस्ट्रेशन

मित्रों, आपको बता दें कि ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने वालों में सबसे अधिक 55 फीसदी कृषि सेक्टर से संबंधित हैं। सबसे कम apparel sector में। इसके अलावा धातुकर्म, बढ़ईगिरी, दर्जी, मिस्त्री का कार्य करने वाले कामगारों का बड़ी संख्या में रजिस्ट्रेशन किया गया है। जितने रजिस्ट्रेशन हुए, इनमें से 3.12 माइग्रेंट यानी प्रवासी कामगार हैं, जबकि 96.88 फीसदी अन्य।

इससे साफ है कि प्रवासी कामगारों को अभी रजिस्ट्रेशन की ओर मोड़े जाने की सख्त आवश्यकता है। साथ ही आपको यह भी जानकारी दे दें कि भारत भर में इस पोर्टल पर सबसे अधिक रजिस्ट्रेशन उड़ीसा में हुए हैं, कुल 24.53 फीसदी। वहीं, देश में सबसे कम रजिस्ट्रेशन मध्य प्रदेश में 4.6 प्रतिशत हुए हैं। सरकार इस पोर्टल के बारे में प्रचार प्रसार पर जोर लगा रही है, ताकि असंगठित क्षेत्र का कोई भी कामगार अथवा मजदूर रजिस्ट्रेशन के बगैर न रहे।

प्रवासी कामगारों को रोजगार में सहायता

कोरोना काल में बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर अपने शहर और घरों को लौटे हैं। यह लोग काम धंधा छिन जाने, बेरोजगार हो जाने की वजह से बेकारी के आलम में अपने घरों को लौटने को मजबूर हुए‌। ऐसे प्रवासी कामगारों की सहायता भी ई-श्रम पोर्टल की मदद से की जा रही है। जैसा कि हमने अभी आपको बताया कि इस पोर्टल के जरिए कामगारों को उनके स्किल के अनुसार श्रेणीबद्ध किया जा रहा है।

ऐसे में बेरोजगार प्रवासी कामगारों, मजदूरों को उनकी योग्यता एवं स्किल के अनुसार अपने ही गांव-घर के आसपास कार्य मिलना संभव हो जाता है। इससे दोहरा फायदा यह है कि रोजगार के साथ ही उन्हें बाहरी शहरों की मुश्किलों को भुगतने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ता।

रजिस्ट्रेशन में सीएससी बेहद मददगार

दोस्तों, आपको बता दें कि ई-श्रम पोर्टल पर सबसे अधिक 74.16 रजिस्ट्रेशन common service center यानी सीएससी (csc) के जरिए हुए हैं। वहीं, 25.84 प्रतिशत सेल्फ रजिस्ट्रेशन (self registration) हुए हैं, यानी लोगों ने स्वयं अपने मोबाइल अथवा कंप्यूटर से ये रजिस्ट्रेशन किए हैं।

दोस्तों, आपको बता दें कि विभिन्न राज्यों में सरकारों ने लोगों की सहायता के लिए कॉमन सर्विस सेंटर या जनसेवा केंद्र शुरू किए हैं। तकरीबन हर पांच किलोमीटर पर ऐसा एक केंद्र खोला गया है। ‌ ऐसा इसलिए ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की सरकारी अथवा निजी योजना के तहत आवेदन करने में कोई दिक्कत ना आए।

खासतौर पर ऐसे लोग, जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है या इंटरनेट कनेक्शन नहीं है, वे उसका लाभ उठा सकें। ई-श्रम पोर्टल पर भी जैसा कि हमने आपको बताया सीएससी सेंटर के जरिए बड़ी संख्या में रजिस्ट्रेशन किए गए हैं। और यह कहना अतिशय नहीं होगा कि भविष्य में इनके और बढ़ने की संभावना है।

श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने पर श्रमिकों को मिलने वाली अन्य योजनाएं

श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने पर आपको नीचे बताई जा रही अन्य योजनाओं का लाभ प्राप्त होगा। इन योजनाओं का लाभ आप तभी प्राप्त कर सकते हैं, जब आप का रजिस्ट्रेशन ही श्रम पोर्टल पर पहले से किया हुआ होगा –

  • प्रधानमंत्री जीवन ज्योतिबीमा योजना (PMJJBY)
  • दुकानदारों, व्यापारियों और स्व-नियोजित व्यक्तियों (एनपीएस-व्यापारी) के लिए राष्ट्रीय पेंशन योजना (NPS Traders)
  • प्रधान मंत्री श्रम योगी मान-धन पेंशन योजना (PM-SYM)
  • प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY)
  • अटल पेंशन योजना
  • सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS)
  • प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण (PMAY-G)
  • राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP)- वृद्धावस्था संरक्षण
  • आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY)
  • बुनकरों के लिए स्वास्थ्य बीमा स्कीम (HIS)
  • राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त और विकास निगम (NSKFDC)
  • हाथ से मैला ढोने वालों के पुनर्वास हेतु स्व-रोजगार योजना (संशोधित)

ई-श्रम पोर्टल हेल्प डेस्क/ e-Shram Portal Helpline Number

मित्रों, यदि ई-श्रम पोर्टल को लेकर आपकी कोई जिज्ञासा है तो आप Help desk की सहायता भी ले सकते हैं। इसके लिए आप टोल फ्री नंबर 14434 पर काल कर सकते हैं।

Conclusion –

ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं ऑनलाइन, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप बहुत सरल तरीके से यहाँ बताया है। अब कोई भी असंगठित क्षेत्र के कामगार व्यक्ति घर बैठे अपना श्रमिक कार्ड बना पायेगा। अगर कार्ड बनाने में आपको कोई परेशानी आये या ई श्रमिक कार्ड से सम्बंधित आपको कोई अन्य जानकारी चाहिए तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।

ई श्रमिक कार्ड बनाने की जानकारी सभी लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए इस जानकारी को व्हाट्सएप ग्रुप और फेसबुक पर शेयर जरूर करें। इस वेबसाइट पर हम सरकारी योजनाओं से सम्बंधित ऐसे ही महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते है। अगर आप सरकारी योजना के बारे में नया अपडेट सबसे पहले पाना चाहते हैं, तो गूगल सर्च बॉक्स में सर्च करें – techifyideas.com आपको धन्यवाद!

ई-श्रम पोर्टल रजिस्ट्रेशन से जुड़े सवाल-जवाब –

Q1. अपना इ श्रम कार्ड कैसे बनाये?
Ans. श्रमिक अपना ई श्रम कार्ड इ श्रम पोर्टल या अपने क्षेत्र के नजदीकी सीएसी सेंटर पर जाकर के बना सकते है |

Q2. ए श्रम कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन?
Ans. मजदुर इ श्रम पोर्टल पर जाकर के निशुल्क इ श्रम कार्ड बनाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है |

Q3. इ श्रम कार्ड बनाने में कितना खर्च आता है?
Ans. श्रमिको का इ श्रम कार्ड भारत सरकार द्वारा फ्री बनाया जाता है इसके लिए श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा इ श्रम पोर्टल कि शुरुआत कि गई है. इ पोर्टल पर श्रमिक निशुल्क इ श्रम कार्ड बना सकते है |

Q4. क्या इ श्रमिक कार्ड दोबारा बनाया जा सकता है?
Ans. जी नही, एक मजदुर अपना ई श्रम एक बार ही बना सकता है लेकिन अपने इ श्रमिक कार्ड में एक बार से अधिक बार संसोधन कर सकता है |

Q5. इ श्रम कार्ड को दुसरे किस नाम से जाना जाता है?
Ans. इ श्रमिक कार्ड को यूएएन कार्ड के नाम से जाना जाता है जिसका मतलब (UAN Card) यूनिवर्सल अकाउंट नंबर होता है यह एक 12 अंको का यूनिक नंबर होता है |

Q6. इ श्रम कार्ड को कितने वर्ष बाद रिन्यू कराया जाता है?
Ans. इ श्रमिक कार्ड एक बार बनाने के बाद मजदुर के जीवन भर के लिए मान्य होता है लेकिन मजदुर को इ श्रम पोर्टल पर जाकर के हर साल अपने इ श्रम कार्ड को अपडेट करना होता है |

Q7. इ श्रम कार्ड से 1000 किन श्रमिको को मिल रहा है?
Ans. उत्तर प्रदेश के सभी इ श्रम कार्ड धारक मजदूरो को इ श्रम कार्ड के द्वारा 1000 रूपये मिल रहा है. जिसकी पहली क़िस्त के 1000 रूपये इ श्रम कार्ड धारको के बैंक खातो में भेजे गए है |

Q8. इ श्रम कार्ड कि 1000 रूपये वाली दूसरी क़िस्त कब आयेगी?
Ans. यूपी के इ श्रमिक कार्ड धारको को मार्च के महीने में 2 क़िस्त के 1000 रूपये भेजे जायेगे |

Q9. इ श्रम कार्ड डाउनलोड कैसे करे?
Ans. श्रमिक अपने इ श्रमिक कार्ड को इ श्रम पोर्टल कि अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर के डाउनलोड कर सकते है साथ में श्रमिक अपने इ श्रमिक कार्ड को एक से अधिक बार भी डाउनलोड कर सकते है |

Q10. इ श्रमिक कार्ड में मोबाइल नंबर कैसे बदले?
Ans. श्रमिक ई श्रम पोर्टल कि वेबसाइट पर Update Profile में जाकर के अपने इ श्रम कार्ड में मोबाइल नंबर को बदल सकते है |

Q11. क्या इ श्रम कार्ड में दोबारा संसोधन किया जा सकता है?
Ans. जी हाँ, मजदुर अपने इ श्रमिक कार्ड में 1 से अधिक बार संसोधन कर सकते है |

Q12. मुझे इ श्रम कार्ड में एड्रेस बदलना है में क्या करू?
Ans. श्रमिक इ श्रम पोर्टल कि वेबसाइट पर जाकर के या अपने क्षेत्र के नजदीकी सीएसी सेंटर के माध्यम से अपने इ श्रम कार्ड में अपना एड्रेस बदल सकते है |

Q13. इ श्रमिक कार्ड में संसोधन करने पर कितना शुल्क देना पड़ता है?
Ans. दोस्तों आप अपनने इ श्रमिक कार्ड में निशुल्क संसोधन कर सकते है इसके लिए आपको किसी भी तरह का शुल्क नही देना पड़ता है. लेकिन सीएसी सेंटर जाकर के इ श्रम कार्ड में संसोधन कराने पर आपको कुछ शुल्क देना पद सकता है |

Q14. इ श्रम कार्ड से कितनी पेंशन मिलती है?
Ans. भारत सरकार इ श्रम कार्ड धारक मजदूरो को प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना के तहत हर महीने 3000 रूपये कि पेंशन प्रदान कर रही है |

Q15. ई श्रम कार्ड कि शिकयत कैसे करें?
Ans:- देश के श्रमिक अपने ई श्रम कार्ड जुडी शिकयत को ई श्रम हेल्पलाइन नंबर 14434 से सम्पर्क करके दर्ज करा सकते है |

Q16. नया ई श्रम कार्ड कैसे बनाए?
Ans:- देश में असंगठित श्रेणी के आने वाले कामगार अपने क्षेत्र के नजदीकी सीएसी सेंटर या ई श्रम पोर्टल कि वेबसाइट पर जाकर के नया ई श्रम कार्ड बना सकते है |

How do you like this Post.
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Ravi Ranjan

Hello friends, my name is Ravi Ranjan and I am also a Youtuber along with blogging. In this blog, I write posts on many topics like Tech news, Blogging, SEO, Internet, Earn money, Job and Facebook. My main objective on blogger is to give you the best information so that you do not lag behind in the field of technology.

Leave a Comment