Godaddy Domain Kaise Kharide in Hindi – दोस्तों अगर आप Internet से Online पैसा कमाने के लिए Blog Website बनाया है तो यह आपका बहुत ही अच्छा कदम है, लेकिन अब आप इस बात को लेकर चिंतित है कि Domain Kaise Kharide, Domain Kaha Se Kharide तो आज हम आपके लिए इस पोस्ट में आपकी सारी प्रॉब्लम को हल करने वाला हूँ | किसी भी Website या Blog का पहला काम होता है कि उस ब्लॉग या वेबसाइट के नाम को चुनना और फिर उसी नाम से डोमेन नेम भी खरीदना|
जब आप किसी भी Website या Blog को Internet पर बनाते हैं तो उसके लिए सबसे जरूरी काम होता Domain Name और Hosting खरीदना, लेकिन अगर आप Blogger पर Blog Create करते हैं तो आपको न तो Domain Name और ना ही Hosting की जरूरत होती है | लेकिन अगर आप कोई अच्छे Extension वाले Domain का इस्तेमाल करते हैं तो आपको बहुत से फायदे होंगे आपके ब्लॉग वेबसाइट का Domain Professional लगने लगेगा जैसे कि .com. in. org. net. info इत्यादि |
इसके अलावा आपके Post के Rank करने में भी मदद करेगा | इसलिए जरूरी हो जाता है कि एक Custom Domain को अपने Blog Website में जोड़े | Domain को वेबसाइट या ब्लॉग से Connect करने के लिए आपको सबसे पहले Domain खरीदना होगा | Domain खरीदने से पहले आपको जरूर जानना चाहिए कि Domain Name Kya Hai ?
डोमेन नेम क्या है ? (Domain Name Kya Hai)
जब आप किसी भी Website या Blog को Internet पर बनाते हैं तो उसका एक IP Address ( इंटर प्रोटोकोल ) होता है और वह अंकों में होता है, जिसे याद रखना आप सभी के लिए बहुत ही मुश्किल होता है, क्योंकि अंकों की मदद से आप किसी भी वेबसाइट या ब्लॉक के नाम को याद नहीं रख सकते हैं |
इसलिए हर एक वेबसाइट का नाम अलग-अलग होता है जैसा कि Google का डोमेन नेम google.com एवं Youtube का youtube.com IP ऐड्रेस की तुलना में Domain name को याद रखना बहुत ही आसान होता है, जिसके मदद से यूजर आपके Website पर बड़ी ही आसानी से पहुंच जाते हैं | इस बात को भी ध्यान में रखें कि दो अलग- अलग Website का डोमेन नेम एक सामान नहीं हो सकता हैं |
डोमेन नेम कहाँ से खरीदें (Domain Name Kaha Se Kharide)
वैसे तो इंटरनेट पर डोमेन नेम खरीदने के लिए आपको ढेर सारी वेबसाइट मिल जाएगी लेकिन मैं यहाँ पर चार ऐसी वेबसाइट का नाम बता रहा हूँ जो डोमेन सेल करने में सबसे पॉपुलर हैं | जहाँ से आप बिना किसी झंझट के Domain के साथ-साथ Hosting भी खरीदना चाहे तो खरीद सकते हैं|
- BigRock.in
- Godaddy.com
- Bluehost.in
- Hostgator.in
डोमेन नेम कैसे खरीदा जाता हैं (Domain Name Kaise Kharida Jata Hai)
वैसे तो Domain name खरीदने के लिए Internet पर बहुत सारे प्लेटफार्म उपलब्ध है, जैसा कि मैंने ऊपर Best चार Domain Provider का नाम बतलाया हैं | लेकिन अगर आप सिर्फ डोमेन खरीदना चाहते हैं तो मेरी आपको सलाह होगी कि आप Godaddy से ही Domain name को खरीदें क्योंकि Godaddy डोमेन खरीदने के लिए आपको बहुत ही अच्छी ऑफर देती और उसका Support भी काफी अच्छी होती है |
मैं तो हमेशा Godaddy से ही Domain Purchase करता हूँ | इसलिए मैं आपको Godaddy के वेबसाइट से डोमेन कैसे खरीदा जाता है इसके बारे में नीचे Step by step करके बतलाया हैं बस आपको उसे Follow करना है जिसके बाद आप बड़ी ही आसानी से godaddy के website से Domain को Purchase कर पाएंगे |
# 1. Visit Godaddy Website And Search For Domain
सबसे पहले आपको Godaddy वेबसाइट के होम पेज में जाना है | उसके बाद आपको सर्च बॉक्स में डोमेन का नाम लिखना है जो आपने अपनी वेबसाइट या ब्लॉग के लिए सोचा है | लिख लेने के बाद आपको सर्च कर देना हैं|
# 2. Select Domain Name
Search कर देने के बाद आपके सामने बहुत सारे Extension आ जाते हैं जैसे कि .com .in इनमें से आप किसी एक को Select कर सकते हैं अगर आपको .com मिलता है तो और भी अच्छा है | इसके बाद आपको Add To Cart पर क्लिक कर देना है |
# 3. Continue To Cart
अब आपको ऊपर में Cart का Option दिख रहा होगा आपको उस Cart वाले Option पर क्लिक करना हैं | उसके बाद आपको Continue to cart पर क्लिक करना हैं |
Continue to cart पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया page open होगा | नीचे आपको तीन Options मिलेगा Full Domain Privacy & protection, Ultimate Domain Protection &Security और No Thanks यहाँ पर आपको No Thanks को Select करना है और फिर इसके बाद आपको Continue to cart पर क्लिक कर देना हैं|
इन्हें भी पढ़ें-
☛ Top 10 Best Web Hosting Companies In India
☛ Event Blogging Se Paise Kaise Kamaye
Continue to cart पर क्लिक करने के बाद आपको Year Select करने के लिए कहा जाएगा | वैसे तो 2 Year Automatic Set हो जाता है, आप अपने हिसाब से year को कम या ज्यादा भी कर सकते हैं फिर उसके बाद आपको Checkout पर क्लिक करना हैं|
# 4. Create Account
अब आपको Godaddy पर Account बनाना होगा | इसके लिए आप Facebook, Google या Gmail का इस्तेमाल कर सकते हैं | Account बनाने के बाद आपसे आपकी जानकारी मांगेगा | वहाँ आप सही सही जानकारी दे दें फिर उसके बाद आपको नीचे Save वाले Button पर क्लिक करना हैं|
यहाँ आपसे Payment Method पूंछेगा | आप अपने हिसाब से जो सही लगे उसे चुन लें |मेरी आपको सलाह होगी कि आप Mobile Wallet या Debit card का इस्तेमाल करें|
# 5. Complete Purchase
यहाँ पर आप कितने साल के लिए Domain name खरीदना चाहते हैं | आप अपने हिसाब से एडिट कर सकते हैं | इसके बाद आप Complete Purchase पर क्लिक कर दीजिए|
# 6. Make Payment
यहाँ पर आपको Make Payment पर Click करके Payment कर देनी हैं बस अब क्या आपने अपने लिए Domain name खरीद लिया हैं | Domain name खरीदने की बाकी जानकारी आपको Gmail Account पर प्राप्त होगी|
Conclusion – Godaddy se domain kaise kharide
आशा करते हैं कि आपको हमारी यह पोस्ट Godaddy Se Domain Kaise Kharide in Hindi? जरूर आपको पसंद आई होगी एवं इसके साथ ही आपको Godaddy domain purchase in hindi के बारे में भी सारी जानकारी आपको हमारे इस post के माध्यम से मिल गई होगी तो इस post को अपने दोस्तों में share जरूर कीजिए |
आगे भी ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए बने रहे Techify ideas पर, धन्यवाद!