Memes meaning in Hindi – आज के समय में सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना बहुत बढ़ गया है। भारत में इंटरनेट सस्ता होने के कारण आज हर किसी के पास स्मार्टफोन है, जिससे चाहे लोग कोई भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म हो , जैसे Facebook, Instagram हो या Twitter या Popular Video Sharing Platform YouTube ही क्यों ना हो सभी जगहों पर लोग एक्टिव रहते हैं।
आज के टाइम में आपने उन सभी सोशल मीडिया Platforms पर Memes को जरूर देखा होगा और आपको पसंद भी आया होगा, लेकिन कई ऐसे लोग है जिन्हें पता नहीं होता की इसे meme कहते है फिर चाहे वह funny memes, sad memes, motivational memes या फिर किसी और तरह के memes हो।
क्या आपने कभी memes के बारे में जानने की कोशिश की है की meme किसे कहते है ? Meme meaning क्या होता है ? क्या आपको पता है Memes meaning in Hindi क्या होता है ? और meme kaise banate hai? अगर आज आप भी इन सभी सवालों के बारे में विस्तार से जानने आए हैं तो हम अपनी इस लेख में आपको memes के meaning से लेकर memes कैसे बनाएं इसके बारे में विस्तार से समझाएंगे। तो आइए जानते हैं !
Memes क्या है? – Memes Meaning in Hindi
दोस्तो आज के समय में memes शब्द बहुत पॉपुलर हो चूका है और अपने कई वीडियो और सोशल मीडिया पर देखा भी होगा। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि memes शब्द की खोज 1976 में की गई थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि memes शब्द का इस्तेमाल Richard Dawkins ने अपनी किताब The Selfish Gene,1976 में किया था। यही से memes शब्द का जन्म हुआ। इसी किताब में सबसे पहले memes शब्द का प्रयोग किया गया था।
Memes कोई भावना या Situation को व्यक्त करने का एक बहुत आसान और Attractive तरीका है ! चाहे कैसी भी Situation हो Sad हो, राजनितिक, हो या कोई Emotional हो ! Memes शब्द को Mimeme शब्द से बनाया गया है। आप इसे ऐसा भी कह सकते है की memes इस शब्द का एक छोटा रूप है। इसका मतलब यह हुआ कि “विचारों और सांस्कृतिक घटनाओं के प्रसार को समझाने में विकासवादी सिद्धांत”
सोशल मीडिया पर आपको रोज कई तरह के Memes देखने को मिल जाते है | इसका कारण यही है की लोग Memes को काफी ज्यादा पसंद करते है और Members, Followers और Likes को बढ़ाने के लिए Memes का सहारा लेते ही है | शायद ऐसा कोई पेज होगा फेसबुक या इंस्टाग्राम पर जो Memes का प्रयोग ना करता हो | लगभग सभी pages Meme बनाते है अपने Followers और Likes बढ़ाने के लिए |
Richard Dawkins इनको memes का जनक कहा जाता है | लेकिन Richard Dawkins के द्वारा बताए गए memes शब्द का मतलब इंटरनेट में प्रयोग किए जाने memes शब्द से बिल्कुल अलग है। Internet वाली memes का मतलब मजे लेने के लिए, मिमिक्री, मजाक उड़ाने, हंसाने के उद्देश्य, किसी को ट्रॉल करने के लिए प्रयोग किया जाता है। जिसे funny memes भी कह सकते हैं। वही motivational memes जिनका प्रयोग करके लोगों को मोटिवेट किया जाए उन्हें motivational memes कहते हैं। Sad memes का प्रयोग उदासी या दुख के लिए किया जाता है।
☛ Download Latest HD Bollywood, Hollywood Movies, South Movies Full HD 1080P
☛ 20+ लड़की से बात करने वाला ऐप्स – Ladki Se Baat Karne Wala Apps
अभी के समय में इंटरनेट Users की संख्या काफी ज्यादा मात्रा में बढ़ चुकी है ! यहीं कारण है की आजकल सभी टॉपिक्स पर Memes बनने लगे है | Memes आजके टाइम पे काफी ज्यादा popular हो चूका है और memes काफी तेजी से Viral भी हो जाते है |
आपको सोशल मीडिया और इंटरनेट पर कई तरह के memes देखने को मिल जाते है उन सभी memes में से funny memes बाकी सभी memes से ज्यादा पॉपुलर है। यहां पर किसी का फनी वीडियो, फोटो या एनीमेशन का प्रयोग करके ट्रॉल करना या मजाक उड़ाने या किसी के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए किया जाता है। इंटरनेट पर फनी memes बाकी और memes से बहुत तेजी से viral होते हैं | मेमेस Image, Video, Text या GIF के रूप में हो सकता है।
Memes और Meme का सही उच्चारण क्या है?
ऐसे बहुत से लोग है जो Memes या Meme को मेमस, मीमेस, मेमेज या मेमे नाम से पढ़ते या बोलते हैं। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि यह इस शब्द का गलत उच्चारण होता है। अगर आप भी उन लोगों में शामिल है तो अब मैं आपको इस शब्द का सही उच्चारण क्या होता है इसके बारे में बताने जा रहा हूं ताकि आगे से आप इसका गलत तरह से pronunciation ना करें।
अगर Memes का उच्चारण करना चाहे तो इसे “मिम्स” बोलते हैं वहीं अगर meme का उच्चारण करें तो इसे “मीम” बोला जाता है। उम्मीद करता हूं कि आगे से आप सही बोलेंगे या पढेगे। आइये अब हमलोग जानते हैं कि memes को लगभग कितने प्रकारों में बांटा गया है। अगर आप नहीं जानते तो चलिए हम आपको memes के कुछ प्रकार के बारे में बारीकी से समझाएंगे। आइए जानते हैं Types of Memes के बारे में।
Memes के प्रकार – Types Of Memes In Hindi
इंटरनेट पर कई तरह के मीम वायरल होते है। लेकिन यहाँ हम कुछ खास मीम के प्रकार के बारे में जानेंगे जो लोगो द्वारा सबसे ज्यादा उपयोग किये जाते है और लॉकप्रिय भी है।
- Classic Memes
- Trenders Memes
- The Comics Memes
- Dank Memes
- One-Hit Wonder
- Education Memes
- The Series Memes
#1 Classic Memes:- Classic memes को एक तस्वीर के जरिए बनाया जाता है। यानी कि यह एक इमेज के द्वारा बनाया गया मीम है। जिसमें किसी व्यक्ति की मजाकिया या निराशाजनक इमेज लगाकर टेस्ट लिख दिया जाता है। आगे आपको क्लासिक मीम का एक अच्छा उदाहरण बताया गया है।
#2 Trenders Memes:- जो memes कुछ समय के लिए बहुत तेजी से trend होते हैं और फिर अचानक गायब हो जाते हैं उन्हें Trenders memes कहा जाता है। यह ऐसे memes होते हैं, जो बहुत तेजी से वायरल होते हैं। इस तरह के मिम्स लोगों का ध्यान अपनी तरफ बहुत जल्दी से आकर्षित कर लेते हैं।
#3 The Comics Memes:- जैसे कि नाम से ही पता चल रहा है कि यह वह मीम होते हैं जो किसी कॉमिक्स बुक पर बने होते हैं या किसी कॉमिक्स बुक की तरह दिखाया जाता है। अगर आपने कॉमिक्स बुक पड़ी होगी तो इस तरह के मिम्स को आसानी से समझ गए होंगे। उदाहरण के लिए आपको बताए तो कार्टून में कॉमिक्स बुक की बहुत चर्चा होती है। इस तरह की मिम्स बहुत ही मजाकिया होते हैं।
#4 Dank Memes:- Dank Memes या कुछ इस तरह के मीम होते हैं, जिसका प्रयोग किसी खास मकसद के लिए किया जाता है। इनको internet in-jocks के नाम से भी जाना जाता है। Dank Memes या ज्यादातर किसी tv show, games, series, celebrities, movies, आदि जैसे पॉपुलर चीजों पर बनाया जाता है।
#5 One-Hit Wonder Memes:- यह बहुत rare memes होते हैं। इन्हें सिर्फ एक बार ही बनाया जाता है। लेकिन यह सभी memes की तुलना में सबसे अच्छे माने जाते हैं। इस तरह के memes को ज्यादा सिर्फ एक काम के लिए ही बनाया जाता है। उदाहरण के लिए किसी एक अच्छी तस्वीर पर एक अच्छा कैप्शन लिखा होना।
☛ AM और PM का मतलब क्या होता है जानिए पूरी जानकारी हिंदी में !
☛ CNG Full Form in Hindi – सीएनजी का फुल फॉर्म क्या है?
#6 Education Memes:- यह Memes शिक्षा से जुड़े हुए होते है आज के समय में शिक्षा को गृहण करना बहुत ही मुश्किल होता जा रहा है। जहाँ दूसरी और इन Memes की सहायता से हम शिक्षा को मजाकिया तरीके से प्राप्त कर सकते है और ये याद भी जल्दी हो जाते है।
#7 The Series Memes:- सीरीज मिम्स के नाम से ही पता चलता है कि यह ऐसे मिम्स होते हैं जिनको सीरीज या कलेक्शन में तैयार किया जाता है।
उम्मीद करता हूं कि आपको memes के टाइप्स पता चल गए होंगे। तो अब चलिए यह जानते हैं कि मिम्स बनाने के क्या-क्या फायदे होते हैं और साथ ही यह भी समझते हैं कि आप मिम्स को कैसे बना सकते हैं।
Memes बनाने के फायदे क्या है?
- अगर किसी भी ब्रांड को अपनी marketing करनी है तो memes एक अच्छा विकल्प माना जाता है। क्योंकि यह लोगों का ध्यान अपनी तरफ आसानी से खींच लेता है। उदाहरण के लिए Amul और Fevicol का विज्ञापन आपने देखा होगा।
- Memes का प्रयोग quick communication के लिए भी किया जा सकता है।
- मिम्स बहुत तेजी से वायरल होते हैं। इसलिए इसका प्रयोग करके लोग अपनी सोशल मीडिया पे fans- following बढ़ाने के लिए भी करते हैं। उदाहरण के लिए फेसबुक, इंस्टाग्राम, पिंटरेस्ट आदि जैसे प्लेटफार्म पर आपको मिम्स से बने पेजेस में लाखों सब्सक्राइबर्स देखने को मिल जाएंगे।
- हंसाने वाली मिम्स बहुत से लोगों को तनाव से मुक्ति दिलाने में भी सहायता करते हैं
- मिम्स शेयर करके अपने ब्रांड या नाम को पॉपुलर किया जा सकता है |
- Motivational memes का प्रयोग लोगों को अपने लक्ष्य के लिए मोटिवेट रखने में मददगार साबित होता है।
- आज मिम्स का प्रयोग किसी के सामने अपनी बात को रखने के लिए भी किया जाता है।
अब आपको अच्छे से समझ आ गया होगा की मेमे क्या होते है? Memes Meaning in Hindi, अब मैं बताऊंगा की आखिर मीम कैसे बनाये जाते है?
Meme कैसे बनाये? – How to Make a Meme
अब हम आपको memes बनाने के तरीकों के बारे में विस्तार से समझाएंगे। लेकिन इससे पहले आपको यह तय करना है कि किस तरह का memes बनाना चाहते हैं। मतलब यह हुआ कि फोटो मिम्स बनाना चाहते हैं या वीडियो मिम्स। बता दे कि आज के समय में फोटो मिम्स वीडियो मिम्स से ज्यादा पॉपुलर हैं इसलिए हम आपको photo से memes बनाना सिखाएंगे। तो आइए जानते हैं –
1. Website से Memes कैसे बनाये –
Internet पर Meme बनाने के लिए कई सारी Websites उपलब्ध है। लेकिन मैं यहाँ सबसे पॉपुलर साइट imgflip.com और iloveimg.com में से हम आपको example के लिए imgflip.com पर Meme बनाना बताऊंगा। यहाँ आप बहुत ही आसानी से अपने लिए किसी भी तरह का मेमे बना सकते हो।
1. Photo memes बनाने के लिए सबसे पहले आपको Imgflip.com कि वेबसाइट पर जाना होगा। आप हमारे द्वारा दी गई लिंक से भी जा सकते है।
2. अब आपको जिस फोटो पर मिम्स बनाना चाहते हैं उसे अपलोड करने के लिए upload new template पर क्लिक करें।
3. अगर आपके पास खुद की इमेज नहीं है तो imgflip.com पर पहले से अपलोड फोटो का भी उपयोग कर सकते हैं।
4. अब आपको उस फोटो पर टेक्स्ट लिखना है। इसके लिए पहले से तीन default text box दिए गए हैं। जिनका प्रयोग करके फोटो पर टेस्ट लिख सकते हैं। अगर और टेस्ट बॉक्स की जरूरत पड़े तो add another text box पर क्लिक करें।
Note:- अगर text का कलर चेंज करना चाहते हैं। तो डिफॉल्ट टेक्स्ट बॉक्स के साइड में आपको कलर चेंज करने का भी विकल्प दिया गया इसकी मदद से आप अपने मनपसंद कलर का उपयोग करके टेस्ट को आकर्षित बना सकते हैं |
5. अब इस स्टेप में आपको generate के ऑप्शन पर क्लिक करना है इसके बाद आपका मिम्स बनकर तैयार हो जाएगा। आप चाहे तो इसे फेसबुक, ट्विटर, ई-मेल आदि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सीधे शेयर कर सकते हैं।
☛ Spam meaning in Hindi – Spam क्या होता है?
☛ DM Full Form in Hindi | डीएम का फुल फॉर्म क्या होता है?
2. App से Memes कैसे बनाये?
दोस्तों अगर आप एक Android Phone का उपयोग करते हो और Memes बनाने के लिए किसी Websites का उपयोग नहीं करना चाहते है, और सीधे अपने फ़ोन में किसी App का उपयोग करके Memes बनाना चाहते हो तो इसके लिए आपको सबसे पहले अपने फ़ोन में Meme Generator Free App को इनस्टॉल करना होगा।
इसके बाद इसे ओपन करने पर आपको कई सारे Photos मिल जायेंगे, जिनपर आप Text Add करके अपना खुद का Memes बना सकते है। आप चाहे तो इसमें खुद के Image के लिए भी Memes बना सकते है और फिर अपने डिवाइस में सेव कर सकते है। और इसे सोशल मीडिया पर शेयर भी कर सकते हो।
3. Video Memes कैसे बनाये?
आज फोटो मीम के साथ-साथ वीडियो मीम भी पॉपुलर है। लेकिन video meme बनाने के लिए आपको वीडियो एडिटिंग करना आना चाहिए। वीडियो में बहुत से फनी वीडियो को crop करके और थोड़ा बहुत अपने विचार को मिक्स करके बनाया जाता है।
प्ले स्टोर में वीडियो मीम बनाने के लिए बहुत सी एप्लीकेशन मौजूद है लेकिन मेरी सलाह सिर्फ kinemaster video editing app. इस एप को समझना बहुत आसान है। Kinemaster के माध्यम से बहुत से video memes बनाए जा सकते हैं।
Memes बनाकर पैसे कैसे कमाए?
हाँ आप Memes बनाकर पैसे कमा सकते है। इसके लिए आपको पहले अपने Social मीडिया Account (Facbook page या Instagram Account) पर Memes डालकर Followers को बढ़ाने होंगे।
इसके बाद जब आपके सोशल मीडिया Account पर अच्छे खासे Followers हो जायेंगे। इसके बाद आपको बड़े-बाड़े ब्रांड अपने प्रोडक्ट के प्रमोशन के लिए आपसे कांटेक्ट करेंगे। उनके Product या Service को आपके account पर प्रमोट करने के बदले आपको अच्छे खासे पैसे देते है। यह ऑनलाइन पैसे कमाने के तरीको में से एक बेस्ट तरीका है।
दोस्तों अब आपको समझ में आ गया होगा की मीम क्या होते है? (Memes Meaning in Hindi, memes in hindi), और Meme कैसे बनाये? क्या आपको पहले से पता था की आप Unique और Trending टॉपिक पर मीम बनाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फॉलोवर्स भी बढ़ा सकते हैं तो कमेंट में जुरूर बताए |
Conclusion – Meaning Of Memes In Hindi
दोस्तों, आज आपने इस पोस्ट के माध्यम से यह जाना कि memes क्या है? – memes meaning in hindi इसके अलावा मैने यह भी बताया की Meme कैसे बनाये? (How to Make a Meme) एवं साथ में हमलोगों ने यह भी जाना कि Memes के प्रकार – Types Of Memes In Hindi.
अब उम्मीद करता हूँ कि आपको इस Post से Memes क्या है? (Memes in Hindi) के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी | अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों में शेयर जरूर करें एवं साथ ही अगर आपको इस आर्टिकल से सम्बंधित कोई सवाल है तो आप नीचे कमेंट में लिखकर हमें ज़रूर बताएं, धन्यवाद !