PDF Full Form:- दोस्तों PDF का नाम आपने भी बहुत बार सुना होगा लेकिन क्या आपने कभी यह पता किया की PDF का Full Form क्या है? तो इस पोस्ट में हम आज जानेंगे की PDF Full Form in Hindi दोस्तों सिर्फ यह जान लेना सही नहीं होगा की PDF का Full Form क्या होता है? इसलिए इस पोस्ट में PDF से संबधित सभी जानकारी एक साथ जानने की कोशिश करेंगे |
आप दिन में कई बार कंप्यूटर और इन्टरनेट का इस्तेमाल करते हैं तो आपने PDF का नाम जरुर सुना होगा | आपने हमारे ब्लॉग में भी कई बार PDF फाइल का लिंक खोला होगा, जिसमे अधिकतर जॉब्स के नोटिफिकेशन या रिजल्ट आदि की फाइल्स हुआ करती है |
लेकिन बहुत सारे लोग जिन्हें PDF फाइल के बारे में अधिक जानकारी नहीं होती है तो आज के इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको बतायंगे की PDF फाइल क्या होती है? PDF Full Form क्या होती है? PDF meaning in Hindi? Compress PDF meaning in Hindi? PDF फाइल को कैसे जोड़ा जाता है? PDF फाइल कैसे बनाई जाती है? Pdf Ka Full Form Kya Hota Hai इत्यादि |
Table of Contents
PDF Full Form – पीडीऍफ़ का फुल फॉर्म क्या है?
Pdf Ka Full Form – “Portable Document Format” होता है | अब बात करते है यह Pdf क्या है? दोस्तों सीधे शब्दों में कहूँ तो Pdf एक तरह का डॉक्यूमेंट फाइल है जिसमे text, image, hyperlinks, embedded fonts, video आदि को रखा जा सकता है और जब चाहे उन्हें पढ़ा जा सकता है | Acrobat Company के द्वारा Pdf का निर्माण किया है |
आप Pdf फाइल को “Adobe Acrobat software” की मदद से बना सकते हो | आजकल बहुत से सॉफ्टवेर मोजूद है Pdf फाइल बनाने और पढने के लिए आप किसी भी सॉफ्टवेर का इस्तेमाल कर सकते हो | पीडीऍफ़ का इस्तेमाल मुख्यः डॉक्यूमेंट शेयर करने के लिए किया जाता है |
पीडीऍफ़ फाइल को आप पासवर्ड मदद से सुरक्षित कर सकते हो | आप पीडीऍफ़ फाइल को किसी भी डिवाइस में खोलो उसमे कोई बदलाव नहीं आता यह हर डिवाइस पर एक जैसा दिखाई देता है | आजकल बहुत से ब्राउज़र भी पीडीऍफ़ फाइल को सपोर्ट करते है है जैसे की क्रोम और फायरफोक्स. आजकल आपको बहुत से सॉफ्टवेर भी ऑनलाइन मिल जायेंगे जिनसे आप PDF फॉर्मेट को किसी दुसरे फॉर्मेट में बदल सकते हो जैसे की HTML, SWF, MOBI,PDB, EPUB, TXT आदि में |
PDF Meaning in Hindi – पीडीएफ का मतलब
बहुत ऐसे सारे लोग है जो अंग्रेजी के शब्दों का मीनिंग हिंदी मीनिंग में जानना चाहते हैं तो ऐसे में आपको बता दूँ की pdf फोर्मेट का हिंदी मीनिंग (PDF full form in hindi) “वहनीय दस्तावेज़ स्वरूप” होता है। कुछ ऐसे भी लोग होते है जिनको शुद्ध हिंदी की जानकारी नहीं होती इसीलिए आपको बता दूँ की यहाँ पोर्टेबल शब्द का अर्थ है वहनीय या छोटा, जैसे हम portable शब्द का उपयोग कई जहग करते हैं जैसे portable फेन मतलब छोटा पंखा | ऐसे ही pdf फाइल का साइज़ छोटा होता है इसीलिए इसके एक्सटेंशन में portable शब्द जोड़ा गया है |
जब हम किसी सामान्य फोटो और टेक्स्ट फाइल को पीडीएफ फाइल में बदलते है तो वह एक पोर्टेबल डॉक्यूमेंट के रूप में कन्वर्ट हो जाता है। उदाहरण के लिए यदि आपके पास कोई एम एस वर्ड की एक बड़ी फाइल है, जिसे आप ईमेल करना चाहते हैं या उसे अपने मोबाइल में ओपन करना चाहते हैं, तो आप उस फाइल को पीडीएफ फाइल में बदलकर शेयर कर सकते हैं।
पीडीएफ में कन्वर्ट होने के बाद फाइल की साइज कम हो जाती है, जिससे आप उस फाइल को आसानी से शेयर और ओपन करके देख सकते हैं।
☛ One Time Password (OTP) क्या है? OTP Full Form in Hindi
☛ AM और PM का मतलब क्या होता है जानिए पूरी जानकारी हिंदी में !
PDF की History क्या है?
जब हमें किसी चीज की जरुरत होती है तो उसका आविष्कार किया जाता है. ऐसे ही कंप्यूटर के क्षेत्र में एक ऐसे सॉफ्टवेयर की जरुरत महसूस हुई जिसकी सहायता से हम किसी भी दस्तावेज़ की हार्ड कॉपी को इलेक्ट्रॉनिक रूप में बदल सकें | इसीलिए सन 1990 में ADOBE कम्पनी द्वारा PDF फाइल का फाइल फॉर्मेट तैयार किया गया | इसके सॉफ्टवेर का नाम Adobe Reader रखा गया | इसके द्वारा हम डॉक्यूमेंट को पढ़ सकते है और किसी के साथ शेयर भी कर सकते है।
आरंभ में पीडीएफ का ज्यादातर इस्तेमाल कंप्यूटर में ही होता था। क्योंकि स्मार्टफोन बहुत कम उपयोग किये जाते थे | लेकिन आज के समय में स्मार्टफोन में भी खूब होता है। आपने इंटरनेट से कई बार डॉक्यूमेंट डाउनलोड किये होंगे, वह pdf file format में ही डाउनलोड होता है। जैसे जॉब्स के नोटिफिकेशन अधिकतर pdf फोर्मेट में ही होते हैं |
आपको जानकारी के लिए बता दूँ की आरम्भ में सन 1993 से लेकर जुलाई 2008 तक PDF फोर्मेट पर केवल ADOBE कंपनी का ही हक़ था, लेकिन 1 जुलाई 2008 को इस कंपनी ने एक एक लाइसेंस जारी किया जिसे Public Patent License कहा जाता है । इस लाइसेंस के तहत PDF को royalty free कर दिया गया और इसके बाद पीडीऍफ़ को कोई भी कंपनी या संस्था आसानी से इस्तेमाल कर सकती है।
PDF की आवश्यकता हमें क्यों पड़ी ?
दोस्तों फाइल्स बहुत सारे फॉर्मेट में होते है चाहे वो MS WORD में हो चाहे टेक्स्ट के रूप में हो या फिर चाहे वह इमेज के रूप में हो या EXCEL शीट हो या फिर कोई अन्य तरह का फाइल फॉर्मेट हो, किसी भी तरह का डॉक्यूमेंट या फिर फाइल होता है उसको हम किसी अन्य उपकरण के अंदर उसको एक कंप्यूटर से दूसरे कंप्यूटर में भेजते है |
वहीं किसी कंप्यूटर से मोबाइल में भेजते है तो उनका जो फॉर्मेट है वो बदल सा जाता है क्युकी जरूरी नहीं की सारे कंप्यूटर में एक ही तरह का ऑपरेटिंग सिस्टम हो ये भी जरूरी नहीं की सारे computer में एक ही तरह के फोंट्स इनस्टॉल किये गए हो इसलिए कही न कही फाइल का फॉर्मेट जो है वो बदल जाता है उसका डिज़ाइन बदल जाता है, तो इस तरह की काफी परेशानी देखने को मिलती है |
Pdf File को Access कैसे करे?
अगर आपके कंप्यूटर में कोई Pdf file है और आप उसे access करना चाहते है तो इसके लिए आपको अपने कंप्यूटर में adobe reader नाम का सॉफ्टवेयर डाउनलोड करना होगा। इससे आप pdf file को खोल सकते है।
अगर आप अपने मोबाइल फ़ोन में pdf file को खोलना चाहते है तो आपको किसी भी app को डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है क्योकि लगभग सभी फ़ोन में pdf reader पहले से ही होता है। अगर फिर भी आपको पीडीऍफ़ की फाइल को खोलने में कोई दिक्कत आ रही हो तो आप प्ले स्टोर से adobe reader ऐप को डाउनलोड कर सकते है।
PDF फाइल कैसे पढ़ सकते है?
अगर आपके पास कोई फ़ोन या कंप्यूटर है तो आप पीडीऍफ़ फाइल को आसानी से पढ़ सकते हो और जान सकते हो उसमे क्या लिखा है | आजकल के स्मार्टफ़ोन में पहले से ही पीडीऍफ़ रीडर मोजूद होता है अगर आप फिर भी पीडीऍफ़ फाइल Open नही कर पा रहे तो प्ले स्टोर में PDF Reader लिख कर सर्च करे बहुत से एप्लीकेशन आपको दिख जायेंगे जिससे पीडीऍफ़ फाइल को पढ़ा जा सकता है |
अगर आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में पीडीऍफ़ फाइल पढना चाहते है तो इसके लिए एक लोकप्रिय सॉफ्टवेर है इसका नाम Adobe Reader है | यह सॉफ्टवेर भी उसी कंपनी ने बनाया जिस कंपनी ने पीडीऍफ़ का निर्माण किया था |
Pdf File कैसे बनाए?
दोस्तों pdf file कंप्यूटर और मोबाइल फ़ोन दोनों से बन सकती है लेकिन दोनों में पीडीऍफ़ फाइल को बनाने का तरीका अलग होता है। मैंने यहाँ आपको बहुत ही आसान तरीका बताया है जिससे आप pdf file बना सकते है।
Computer से Pdf File कैसे बनाए?
- अब बात करते है की आप कंप्यूटर से pdf file को कैसे बना सकते है। दोस्तों वैसे तो इंटरनेट पर आपको बहुत से ऐसे आर्टिकल और वीडियो मिल जाएगी। how to create a pdf file from computer लेकिन उनमे आपको कुछ ऑनलाइन टूल और सॉफ्टवेयर की मदद से बताया गया है की आप पीडीऍफ़ फाइल को बना सकते है।
- लेकिन आज जो मैं आपको तरीका बताने वाला हूँ। उसमें आपको कोई भी ऑनलाइन टूल और सॉफ्टवेयर की जरूरत नहीं पड़ेगी। बल्कि आप ms office से जो सभी के कंप्यूटर में होता है पीडीऍफ़ फाइल बना सकते है।
- इसके लिए आपको एमएस वर्ड खोलना है और फिर आप जो भी डॉक्यूमेंट बना सकते है। उसे एमएस वर्ड में बनाना है और फिर save as पर क्लिक करना है और पीडीऍफ़ में फाइल को सेव करना है। इससे आपकी फाइल जो आपने वर्ड में बनाई है वह पीडीऍफ़ फाइल में सेव हो जाएगी।
- ध्यान रहे save as pdf का ऑप्शन माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस 2010 या इसके बाद वर्जन में ही है अगर आप एमएस वर्ड-2007 यूज करते है तो आपको माइक्रोसॉफ्ट की वेबसाइट से एक प्लगइन इनस्टॉल करना होगा।
☛ NOC Full Form in Hindi – NOC का फुल फॉर्म क्या होता है?
☛ RTA Full Form in Hindi – आरटीए का फुल फॉर्म क्या है?
Mobile से PDF File कैसे बनाए?
- इसके लिए आपको सबसे पहले एक ऐप WPS Office+PDF डाउनलोड करना है उसके बाद आपको इसे ओपन करना है और + के साइन पर क्लिक काना है और फिर new pdf पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको यहाँ चार ऑप्शन मिलेंगे।
- अगर आपके पास कोई वर्ड डॉक्यूमेंट है और उसे pdf में convert करना चाहते है तो document to pdf ऑप्शन पर क्लिक करे।
- अगर आपके पास कोई पिक्चर है और उस पिक्चर को आप pdf में convert करना चाहते है तो picture to pdf पर क्लिक करे।
- और अगर आपके पास हार्ड कॉपी डॉक्यूमेंट है आप सीधे स्कैन करके उसे pdf फाइल बनाना चाहते है तो scan document to pdf पर क्लिक करे।
- और अगर इंटरनेट पर कोई वेबपेज है जिसकी आप पीडीऍफ़ फाइल बनाना चाहते है तो आप webpage to pdf पर क्लिक करे।
- इसके बाद आपको इनमे से किसी भी एक ऑप्शन पर क्लिक करके फाइल को सेलेक्ट करना है और एक्सपोर्ट पीडीऍफ़ पर क्लिक करना है इससे आपकी पीडीऍफ़ फाइल बन जाएगी।
- इसके अलावा आप CamScanner भी यूज कर सकते है वह भी काफी अच्छी ऐप है लेकिन इसमें आपको उससे ज्यादा ऑप्शन मिलेंगे।
Conclusion- Full Form of PDF
तो दोस्तों आज आपने इस आर्टिकल के माध्यम से PDF Full Form, PDF का Full Form क्या है आदि को जाना साथ में मैंने आप सभी को PDF Full Form in Hindi से संबधित पूरी जानकारी देने की कोशिश की है जैसे की पीडीऍफ़ क्या है, पीडीऍफ़ का निर्माण कब हुआ, पीडीऍफ़ फाइल कैसे पढ़े आदि | इस पोस्ट को पढने के बाद आप सभी को इस बात का अंदाज़ा लग गया होगा की पीडीऍफ़ हमारे लिए कितना जरुरी है और इसके क्या फायदे है |
PDF File तैयार करना बहुत ही आसान है आप | भी इसे Adobe Acrobat, Microsoft Word जैसे सॉफ्टवेर से बना सकते हो अगर आपको हमारा यह पोस्ट PDF Full Form पसंद आया हो तो अपने दोस्तों में शेयर जरुर करे | इसके अलावा अगर आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो आप हमे निचे कमेंट करके पूछ सकते है? धन्यवाद!