इंटरनेट की जानकारी हिन्दी में! –

SDM Full Form – SDM कौन होता है और कैसे बने? सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में

SDM Full Form :- हेल्लो दोस्तों, क्या आप भी जानना चाहते हैं की SDM Officer कैसे बनते हैं, या SDM का फुल फॉर्म हिंदी में क्या होता है? आपके जैसा बहुत सारे ऐसे लोग है जो SDM Full Form in Hindi के बारे में जानना चाहते हैं, तो आज के इस पोस्ट में हम आपसे SDM से संबधित संपूर्ण जानकारी आपके साथ साझा करेंगे जो आपके बहुत काम आएगी |

हम यहां जानेगें SDM Full Form के बारे में। एसडीएम् का फुल फॉर्म क्या होता है। आपको बता दें जब भी कोई सरकारी कार्य में रूकावट आती है या फिर कोई निचे का कर्मचारी उस काम को नहीं करना चाहता है, तो उस कार्य को कराने के लिए SDM Officer के पास जाने के लिए बोला जाता है।

उसके बाद वह व्यक्ति SDM Officer के पास जाता है फिर उसके बाद उस SDM Officer के द्वारा उस कार्य को करने के लिए बोल दिया जाता है तो फिर उस काम को करने से कोई भी नहीं रोक सकता है। SDM Officer की Power के बारे में आपने जरूर कही ना कही सुना होगा और अगर आप एक स्टूडेंट हो तो आपके मन में भी SDM बनने के सपना जरूर होगा। तो चलिए आपको इससे जुड़ी सभी जानकारियां आज हम आपको इस लेख के माध्यम से देने की कोशिश करते है।

Full Form of SDM – SDM Full Form in Hindi

एसडीएम का फुल फॉर्म “Sub Divisional Magistrate” होता है। जिसे हिंदी में “उप जिला अधिकारी” कहते है। कुछ लोग SDM को DM के नाम से जानते है, लेकिन आपके बता दें, की ADM की फुल फॉर्म “Additional District Magistrate” (अपर जिला अधिकारी) होती है। ADM की रैंक SDM से उच्च होती है।

अगर हम इनके कार्य की बात करें तो यह भारत के 29 राज्य में मौजूद है और हर राज्य में कई सारे जिले हैं | जिसमे में हर जिले में एक SDM को होना महत्वपूर्ण होता है और हमारे देश भारत में उपमंडल मैजिस्ट्रेट के लिए आपराधिक प्रक्रिया संहिता 1973 के तहत कई मैजिस्ट्रेट भूमिकाएं मौजूद होती हैं।

SDM कौन होता है – SDM Meaning in Hindi

किसी भी जिले में सबसे ज्यादा शक्तिशाली डीएम (District Magistrate) होता है, उसको बहुत सारे अधिकार प्राप्त होते है, यही अधिकार डिविशनल स्तर पर SDM के पास होता है। एसडीएम के द्वारा जिले में कई सारे कार्यो को नियंत्रण किया जाता है। यह जिले में चुनाव करवाना, लॉकडाउन लगवाना, लाइसेंस जारी करना आदि कई सारे कार्य करते है।

क्युकी एसडीएम एक Powerful पद होता है इसलिए एसडीएम को वेतन भी अच्छा खासा मिलता है, वेतन के साथ साथ सरकार के तरफ से कई सारे सुविधाएं भी मिलती है। प्रत्येक स्टूडेंट की की इक्छा होती है, की वह भी अच्छी पढाई करके एसडीएम बने, लेकिन कुछ स्टूडेंड को पूरी जानकारी ना होने की वजह से उन्हें यह पद नहीं मिल पाता है।

अगर आप भविष्य में एक एसडीएम बनने के बारे में सोच रहे है, तो आपको एसडीएम की फुल फॉर्म और एसडीएम कैसे बने इससे सम्बंधित सभी जानकारी के बारे जाना बहुत महत्पूर्ण है। आपको बता दें की एसडीएम के अंतर्गत जिले के कुछ उपखण्ड आते है। प्रत्येक जिले के उपखण्ड में कुछ तहसील आती है। इन तहसील के सभी तहसीलदार एसडीएम के अंतर्गत कार्य करते है।

SDM का कार्य क्या होता है ?

SDM Full Form – Sub Divisional Magistrate एसडीएम के कार्य होते है? प्रत्येक जिले को तहसील में बांटा गया है। इन तहसील को एक एसडीएम (उप मंडल मजिस्ट्रेट) को सौंपा जाता है। एसडीएम जिले में होने वाली सभी गैरकानूनी कार्यवाही पर ध्यान रखता है। जिले की सभी जमीन के कागज और इसका लेखा जोखा एसडीएम के अंतर्गत आता है।

एसडीएम के अंतर्गत सभी तहसीलदार आते है, जो की एसडीएम से पूछे बिना किसी भी कार्यवाही को आगे नहीं बढ़ा सकते है। इसके अलावा एससी / एसटी और ओबीसी जैसे कई अन्य प्रमाण पत्रों को जारी करने का अधिकार एसडीएम के पास होता है |

MD Full Form In Hindi – एमडी का फुल फॉर्म क्या होता है?
SO Full Form in Hindi – SO क्या हैं और कैसे बनें!

SDM Officer कैसे बने?

आप दो तरीकों से SUB DIVISIONAL MAGISTRATE बन सकते हैं। पहला UPSC की परीक्षा क्वालीफाई कर के आप को IAS बनना होगा, IAS बनने के बाद आपको कुछ समय तक आपको ASI के रूप में काम करना होगा फिर आपको SDM के पद पर नियुक्त कर दिया जायेगा। और दूसरे तरीके से आप सीधे SDM बन सकते है | इसमे आपको PCS परीक्षा को क्वालीफाई करना होता है।

इन दोनों तरीको में तीन चरणों में परीक्षा होती है जो इस प्रकार होती है। प्रारम्बिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, साक्षात्कार (Interview) इस PCS और IAS की परीक्षा के लिये आपकी योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) पास होनी जरूरी है |

1. SDM बनने के लिए Age Limit क्या रहती है?

General वर्ग21 से 40 वर्ष
OBC वर्ग21 से 45 वर्ष
SC/ST वर्ग21 से 45 वर्ष
PWD के लिए21 से 55 वर्ष

2. प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न (PRELIMINARY EXAM PATTERN)

प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न इस प्रकार है-

प्रश्न पत्रअंक
सामान्य ज्ञान-1200
सामान्य ज्ञान- 2200

3. मुख्य परीक्षा पैटर्न (MAIN EXAM PATTERN)

मुख्य परीक्षा पैटर्न इस प्रकार है-

प्रश्नपत्रअंक
हिंदी150 अंक
निबंध150 अंक
सामान्य अध्ययन 1200 अंक
सामान्य अध्ययन 2200 अंक
सामान्य अध्ययन 3200 अंक
सामान्य अध्ययन 4200 अंक
वैकल्पिक विषय पेपर 1200 अंक
वैकल्पिक विषय पेपर 2200 अंक

4. साक्षात्कार (INTERVIEW)

इन दोनों परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर लेने के बाद अभ्यर्थी को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है, जिसमें अभ्यर्थी की योग्यता का आकलन किया जाता है | इसके बाद साक्षात्कार में सफलता प्राप्त कर लेने वाले अभ्यर्थी का चयन एसडीएम के पद पर कर दिया जाता है |

SDM Officer की सैलरी कितनी होती है?

SDM Officer का मासिक वेतन 53,000 से 67.700 रूपए तक होता है। इसके अलावा अलग अलग प्रकार के भत्ते लगने के बाद यह वेतन 1 लाख रुपए तय हो जाता है।

AM और PM का मतलब क्या होता है जानिए पूरी जानकारी हिंदी में !
DM Full Form in Hindi -डीएम का फुल फॉर्म क्या होता है?

SDM को सरकार से मिलने वाली सुविधाएँ क्या है?

  • एसडीएम को सरकार रहने के लिए घर भी देती है, जो की फ्री या फिर बहुत ही कम कीमत का होता है।
  • जब तक एसडीएम अपनी नौकरी पर होता है, तब तक घर की बिजली का बिल भी सरकार द्वारा दिया जाता है।
  • घर की सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी गार्ड और घर के कामकाज करने के लिए नौकर।
  • जिस राज्य में एसडीएम की पोस्टिंग है, अगर वह किसी सरकारी कार्य से पुरे राज्य में कही पर जाता है, तो उच्च श्रेणी के आवास की व्यवस्था की जाती है।
  • एक मोबाइल कनेक्शन जिसका सारा खर्चा सरकार द्वारा दिया जाता है।
  • एक निजी वहां और उसके साथ एक सरकारी ड्राइवर भी मिलता है।
  • रिटायर होने के बाद एसडीएम के जीवनसाथी को भी पेंशन मिलती हैं।

Conclusion – Full Form of SDM

दोस्तों, आज आपने इस आर्टिकल के माध्यम से यह जाना SDM Full Form,SDM Full Form in Hindi, SDM का फुल फॉर्म क्या है? (What is the Full Form of SDM in Hindi) इसके अलावा हमलोगों ने यह भी जाना Full Form of SDM (Meaning of SDM).

अब उम्मीद करता हूँ कि आपको इस Post से एसडीएम (SDM) के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी | अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों में शेयर जरूर करें एवं साथ ही अगर आपको इस आर्टिकल से सम्बंधित कोई सवाल है तो आप नीचे कमेंट में लिखकर हमें ज़रूर बताएं |

इसी प्रकार की और अधिक जानकारियों को पाने के लिए आप हमारे इस ब्लॉग Techify ideas पर रोजाना विजिट करते रहे, धन्यवाद!

Leave your vote

Share With Friends
Ravi Ranjan

Hello friends, मेरा नाम Ravi Ranjan हैं और मैं Blogging करने के साथ-साथ Youtuber भी हूँ | इस Blog में मैं Tech news, Blogging, SEO, Internet, Earn money, Job और Facebook जैसे अनेक Topic पर पोस्ट लिखता हूँ | blogger पर मेरा मेन मकसद है कि मैं आपको अच्छे से अच्छे जानकारी दूँ ताकि आप Technology के क्षेत्र में पीछे ना रहें |

Leave a Comment

Log In

Or with username:

Forgot password?

Forgot password?

Enter your account data and we will send you a link to reset your password.

Your password reset link appears to be invalid or expired.

Log in

Privacy Policy

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.